
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति की नई कोशिश: क्या अमेरिका दिला पाएगा दोनों देशों को बातचीत की मेज पर?
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को पांच वर्ष पूरे होने की ओर हैं, लेकिन संघर्ष समाप्त होने के संकेत अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। एक तरफ यूक्रेन के कई हिस्सों में रूसी हमले जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका एक बार फिर दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

