
जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश की मिसाल, पांच जिले टॉप 10 में
रायपुर: पानी की बढ़ती जरूरत और बदलते मौसम के बीच जल संरक्षण आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनता जा रहा है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने केंद्र सरकार के ‘जल संचय जन भागीदारी’ और ‘कैच द रेन’ अभियान के तीसरे चरण में देश में पहला स्थान हासिल किया है।
